दो दिव्यांगों को स्कूटी,65 लोगों को मिले पट्टे
महंगाई राहत कैंप नगर निगम दक्षिण
जोधपुर,जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इन दिनों महंगाई राहत कैंप के साथ प्रशासन गांव एवं शहर के संग अभियान संचालित हो रहे हैं। इन शिविरों में आमजन को पात्रता के अनुसार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हाथ-हाथों मिल रहा है। नगर निगम दक्षिण का महंगाई राहत कैंप गणेश मंदिर रातानाडा में चल रहा है।
ये भी पढ़ें- महंगाई राहत कैंप और महात्मा गांधी नरेगा के कार्य 3 दिन तक के लिए स्थगित
शिविर में नरेश जोशी द्वारा 2 दिव्यांग जन को स्कूटी एवं वरिष्ठ नागरिकों को चलने में सुगमता के लिए छड़ी वितरित की गई। नगर निगम दक्षिण द्वारा 69 ए के तहत तैयार 65 पट्टों का वितरण किया गया। शिविर प्रभारी परिहार ने अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित लोगों दें जिससे पात्र व्यक्ति को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो सके।
कैम्प में नरेश जोशी,रामनिवास गोदारा,जेठुसिहं परिहार,पार्षद रेखा परिहार,पार्षद प्रभुसिंह राठौड़,पार्षद अनिल बरवड़,पार्षद महेंद्र परिहार, मनीष आचार्य,भरत वैष्णव,हीरासिंह गहलोत,शिवजी प्रजापत,सुरेश जांगिड़,दिनेश पालीवाल,लूणकरण पालीवाल, शिविर प्रभारी उपायुक्त नगर निगम गोपाल परिहार,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मनमीत कौर उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

