Doordrishti News Logo

काम खत्म कर लौट रहे युवक की स्कूटी लूटी

चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर,काम खत्म कर लौट रहे युवक की स्कूटी लूटी। शहर के भीतरी क्षेत्र जालप मोहल्ला में रहने वाले एक युवक की स्कूटी देर रात रेलवे स्टेशन के निकट लूट ली गई। बाइक पर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दो युवक बाइक पर आए और दो अन्य युवक इसमें शामिल थे। पीडि़त ने इस बारे में उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों की पहचान एवं तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें – विद्यार्थियों को गणवेश वितरित

जालप मोहल्ला बिस्सों का चौक कबूतरों का चौक निवासी अभिषेक बोहरा पुत्र गोपाल बोहरा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह लाइट साउण्ड का काम करता है। वह 5-6 फरवरी की रात को अपना काम खत्म कर रेलवे स्टेशन से निकल रहा था। तब बीच रास्ते एक बाइक पर दो युवक और फिर दो अन्य युवक आ गए। इन लोगों ने मारपीट करते हुए उसकी स्कूटी को लूट कर ले गए। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026