Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजधानी जयपुर समेत सभी राज्यों की राजधानियों और केंद्र शासित प्रदेशों से सत्याग्रह से 9स्वच्छाग्रह रथ यात्राएं और ग्राम पंचायत स्तर पर जागृति यात्राएं निकाली जाएंगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करने के लिए यह निर्णय लिया है। मंत्रालय की ओर से स्वच्छता ही सेवा के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक से आजादी के अभियान का भी शंखनाद होगा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि दोनों अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के मद्देनजर केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में चार महत्वपूर्ण अभियानों के आयोजन का फैसला किया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ओडीएफ स्थायित्व और ओडीएफ प्लस का लक्ष्य हासिल करने वाले स्वच्छता संवाद और स्थायित्व व सुजलाम अभियान की शुरुआत पहले ही कर चुका है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि इन अभियानों से ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ओडीएफ के स्थायित्व और सिंगल यूज प्लास्टिक से आजादी के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

उन्होंने कहा कि सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह रथ यात्रा सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी से शुरू होगी। सभी जिलों में घूमकर स्वतंत्रता संग्राम में विशेष महत्व रखने वाले स्थानों पर संपन्न होगी। स्थायित्व व सुजलाम अभियान में 100 दिन के दौरान 10 लाख सोख गड्ढे सामुदायिक स्तर पर खोदे जाएंगे।

स्वच्छता ही सेवा के तहत ग्राम सभा की खुली बैठकों में सिंगल यूज प्लास्टिक से वर्ष 2022 तक आजादी और निर्धारित तिथि तक ओडीएफ प्लस बनने के लिए सभी उपाय करने को लेकर संकल्प पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए अच्छा काम करने वाले स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। जलशक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अरुण बरोका ने राज्यों को पत्र लिखकर जानकारी दी कि स्थायित्व व सुजलाम अभियान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 15 वें वित्त आयोग से मिले फंड और मनरेगा फंड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढें – त्रिपोलिया बाजार में फिर उड़ाया महिला का पर्स, पर्स में थे एक लाख रूपए

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

Rajasthan: बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज- भजनलाल

February 12, 2026

Rajasthan: विधानसभा में राज्य का बजट पेश

February 12, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे

February 11, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप

February 11, 2026

IIT जोधपुर और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच ऐतिहासिक समझौता

February 11, 2026

आईआईटी व एसएलआईईटी के मध्य एमओयू

February 10, 2026

भाजपा नेता धाणदिया दीनदयाल उपध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

February 10, 2026