गोल बिल्डिंग गणेश उत्सव में बही भक्ति की सरिता
जोधपुर,दस दिवसीय गणेश उत्सव पर शहर भर में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान के साथ भक्ति संध्या के आयोजन किए जा रहे हैं। गोल बिल्डिंग चौराहे पर भी मंगलवार को भक्ति संध्या का अयोजन किया गया। जिसका भक्तों ने भरपूर आनंद लिया।
भक्ति संध्या का आगाज मीना परिहार ने गणेश स्तुति के साथ किया। इसके बाद उन्होने मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, आज सभा में रख दीजो लाज गजानन्द, मोर्या बाप्पा मोर्या और फरियाद मेरी सुन भोलेनाथ चले आना आदि भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भक्ति के सागर में डूबा दिया।
जबरेश्वर महादेव महिला सत्संग मंडली गोल बिल्डिंग की ओर से आयोजित इस भक्ति संध्या में मीना परिहार,संतोष राठी, कुसुम सारडा, मीना जांगिड़,शोभा जोशी,इन्द्रा सोनी, सोनिया जांगिड़,शांता, ललिता, दम्मू, अन्नू, शांता, वीना और सरला सोनी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। ओम शक्ति संगठन के अध्यक्ष हेमराज शर्मा, गणपति महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश लोढ़ा ने महिला मंडल का अभिनंदन किया और अरूण माथुर ने आभार व्यक्त किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

