गरीबों को भोजन करवाकर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन
जोधपुर, राज्य के पूर्व उपमुख्य मंत्री कांग्रेसी नेता सचिन पायलट का जन्मदिन बुधवार को उनके समर्थकों द्वारा पूरे राज्य के साथ शहर के कई इलाकों में मनाया जा रहा है। शहर के सिवांची गेट में यह सेवा के रूप में मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवांची गेट स्थित मां अन्नपूर्णा सेवा समिति की ओर से सचिन पायलट के जन्मदिन पर असहाय व गरीब लोगों को भोजन करवाया गया।
पायलट समर्थक उम्मेद चौधरी ने बताया कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जन जन के युवा नेता हैं वह हर समय गरीब असहाय की मदद करते हैं उनके 45 वें जन्म दिवस पर आज जोधपुर के मां अन्नपूर्णा सेवा समिति में असहाय और जरूरतमंद को भोजन करवाया गया व पायलट के दीर्घायु की कामना की गई। इस आयोजन में उम्मेद चौधरी,मोहन कृष्ण पुरोहित,लोकेश शर्मा, नईम खान के साथ पायलट समर्थक मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

