Doordrishti News Logo

अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं ने की चर्चा

जोधपुर, भाजपा बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन के सफल आयोजन के सिलसिले में प्रदेश भर के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी जोधपुर प्रवास पर पहुंचे। जिनके द्वारा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भव्य स्वागत व सम्मेलन के सफल आयोजन की तैयारियों पर चर्चा कर सुझाव दिये।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन की श्रृंखला में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा एक दिवसीय जोधपुर प्रवास पर पहुंचे।
और होटल लेकव्यू में विभिन्न बैठक में सम्मिलित हुए।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता,सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास,पूर्व सासंद नारायण पंचारिया,ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,महापौर वनिता सेठ के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों हेतु गठित व्यवस्था समितियों के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये जोर-शोर से तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। इन बैठक में महेन्द्र मेघवाल, करणीसिंह खींची,नरेश सुराणा, लक्ष्मी नारायण सोलंकी,अतुल भंसाली, सोनिया रामचन्दानी,जगदीश देवासी, नाथूसिंह राठौड़,शिवकुमार सोनी, सागर जोशी, वरूण धाणदिया विशेष रूप से बैठक में उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026