Doordrishti News Logo

संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा

जोधपुर,संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं- मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। हमारी आध्यात्मिक उन्नति में उनका अहम योगदान होता है। वे समाज को संस्कारित बनाने का कार्य करते हैं और संस्कारवान भावी पीढ़ियां देश प्रदेश का नाम रोशन करती हैं।

यह भी पढ़ें – व्यापारी को धमका कर 1.13 करोड़ ऐंठने के मामले में दो गिरफ्तार

शर्मा रविवार को एक दिवसीय जोधपुर यात्रा के दौरान गांधी मैदान में आयोजित ‘जीने की कला’ विशिष्ट प्रवचन माला कार्यक्रम में शामिल हुए और संत ललितप्रभ,संत चन्द्रप्रभ एवं मुनि डॉ शांतिप्रिय से प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हजारों साल पुरानी है। संत महात्मा हमारी इस संस्कृति के वाहक हैं। शर्मा ने कहा कि हमारी आध्यात्मिक रूप से समृद्धता ही हमें दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है और इसीलिए भारत को ‘विश्वगुरु’ कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने बाद में चांदपोल स्थित रामस्नेही संप्रदाय जूना रामद्वारा पहुंचकर संत अमृतराम का भी आशीर्वाद लिया।

इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,उद्योग राज्यमंत्री के के विश्नोई,सांसद मदन राठौड़, विधायक अतुल भंसाली एवं देवेन्द्र जोशी, देवेन्द्र सालेचा उपस्थित थे।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026