ग्रामीण एसपी ने किया बालेसर थाने का निरीक्षण

जनसंवाद में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीण एसपी ने किया बालेसर थाने का निरीक्षण। जोधपुर जिला ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने पदभार संभालने के बाद पहली बार रविवार को बालेसर थाने का निरीक्षण किया।

मासूम की मौत के बाद परिजनों का धरना प्रदर्शन

इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसपी ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया,जिसमें चोरी रोकने और गश्त बढ़ाने की मांग उठी। बालेसर पहुंचने पर पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्रसिंह उज्जवल और थाना प्रभारी भंवरलाल जेवलिया ने उनका स्वागत किया।

एसपी यादव ने थाने में हवालात,मालखाने और बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने क्राइम रिकॉर्ड की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आगामी चुनावों के दौरान मुस्तैद रहने के लिए भी निर्देशित किया।

इसके बाद,पुलिस अधीक्षक बालेसर कस्बे के नगरपालिका सभागार पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जनसंवाद के दौरान,एसपी ने ग्रामीणों से अपने क्षेत्र से जुड़ी अपराध संबंधी समस्याओं को खुलकर बताने का आग्रह किया।