मोहर्रम की शुरुआत मंगलवार को मेहंदी-सद्दे की रस्म से
शहर में अलग-अलग स्थानों पर 27 ताजिये खड़े किए जाएंगे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोहर्रम की शुरुआत मंगलवार को मेहंदी-सद्दे की रस्म से।मोहर्रम पर्व 26जून को मनाया जाएगा। इससे पहले 23 जून को मेहंदी-सद्दे की रस्म के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। शहर में पिछले साल की तरह इस बार भी 27 ताजिये खड़े किए जाएंगे। सबसे ऊंचा 32 फीट का ताजिया लायकान मोहल्ले का होगा।
प्रवक्ता माजिद खान ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे बम्बा मोहल्ले से अकीदतमंदों का सद्दों का जुलूस निकलेगा, जो मेड़ती गेट जामा मस्जिद, महावतों की मस्जिद,उम्मेद चौक, गोलनाडी,मोहल्ला लायकान होते हुए मकराना मोहल्ला पहुंचकर संपन्न होगा। रात आठ बजे से देर रात तक मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी।
ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का प्रभावी माध्यम
इसके बाद 25 जून को शहर के 27 स्थानों पर शाम के समय ताजिये अपने-अपने मकाम पर खड़े किए जाएंगे। उसी रात कत्ल की रात और शाम-ए- गरीबां की रस्में अदा होंगी तथा ताजियों पर सहरे और सीरनी चढ़ाई जाएगी।
इसके बाद 29 जून को फूल प्यालों की रस्म रात 10 बजे से सुबह तक अदा की जाएगी। मोहर्रम एकता कमेटी के अध्यक्ष हमीम बक्ष ने बताया कि इस बार भी लायकान मोहल्ले का ताजिया सबसे बड़ा होगा।
मोती चौक,लखारा बाजार, उम्मेद चौक,गोलनाडी, गुलजारपुरा,खांडाफलसा, नियारियों का मोहल्ला, इस्हाकिया स्कूल,शाहों का बास,मसूरिया,खेतानाडी और सूरसागर कबीर नगर सहित कई क्षेत्रों में ताजिये सजेंगे।
