Doordrishti News Logo

संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ और सामाजिक न्याय पर मंथन

कांग्रेस ओबीसी विभाग की संगठनात्मक बैठक आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ और सामाजिक न्याय पर मंथन। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में ओबीसी विभाग की अतिआवश्यक संगठनात्मक एवं नवगठित जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने की।

बैठक में जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, ओबीसी समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ओबीसी वर्ग देश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है।

युवाओं,किसानों,मजदूरों,छोटे व्यापारियों एवं वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे आज आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं,जिन पर कांग्रेस लगातार जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

अग्निशमन मानक पूरा न करने पर 523 भवन मालिकों को नोटिस

बैठक को संबोधित करते हुए डीसीसी जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा,राजसिको के पूर्व चेयरमैन सुनील परिहार एवं दिलीप परिहार ने संगठन विस्तार, प्रत्येक ब्लॉक में सक्रिय इकाइयों के गठन,युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।

जोधपुर सह प्रभारी मोहनराम सांखला ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष रामदयाल डूडी ने आभार व्यक्त किया।