Doordrishti News Logo

रन फॉर फिट ने दिया स्वस्थ राजस्थान का पैगाम

राजस्थान दिवस

जोधपुर(डीडीन्यूज),रन फॉर फिट ने दिया स्वस्थ राजस्थान का पैगाम। राजस्थान दिवस-2025 के अवसर पर ‘रन फॉर फिट’ राजस्थान का आयोजन शनिवार को राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया।

इसे भी पढ़िए – मारवाड़ प्रेस क्लब का रोजा इफ्तार कार्यक्रम बना नजीर

रन फॉर फिट राजस्थान के समन्वयक गोविन्द सिंह परिहार ने बताया कि रन फॉर फिट राजस्थान को शहर विधायक अतुल भंसाली एवं राजेन्द्र पालीवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ उम्मेद राजकीय स्टेडियम जोधपुर से रवाना होकर मेडती गेट,हाथीराम का ओड़ा,घण्टाघर चौराहा,नईसड़क होते हुए हाईकोर्ट रोड से वापस उम्मेद राजकीय स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई।

उन्होंने बताया है कि इस दौड़ में शहर के नागरिकों के साथ ही सभी खेल संघों,विभिन्न क्लब एवं एकेडमी तथा कार्यरत सभी प्रशिक्षकों के साथ खिलाड़ियों ने भाग लिया।दौड़ से पहले पूर्व खेल अधिकारी हरिराम चौधरी,भींयाराम चौधरी, गोविन्द सिंह परिहार एवं कपिल मिर्धा ने बुके देकर तथा साफा पहनाकर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं राजेन्द्र पालीवाल का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इस दौड़ में उम्मेद राजकीय स्टेडियम जोधपुर में कार्यरत सभी प्रशिक्षकों के साथ कुलदीप गहलोत,विष्णु कच्छवाह, मधुशेखर बोराणा एवं चेतन प्रकाश ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिम्नास्टिक प्रशिक्षक भवानी सिंह खंगारोत ने किया।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026