पुशिंग तकनीक से आरयूबी तैयार
रेन-जालसू के बीच आवागमन आसान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुशिंग तकनीक से आरयूबी तैयार। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल ने फुलेरा- मेड़ता रोड रेलखंड पर रेन और जालसू स्टेशनों के बीच किमी 502 पर रेलवे अंडरब्रिज की लॉन्चिंग पूरी कर ली। 16.5 मीटर लंबा आरसीसी बॉक्स पुशिंग तकनीक से सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 4 मीटर चौड़ा,3 मीटर ऊंचा बॉक्स प्रीकास्ट स्लैब और आधुनिक संसाधनों से पटरियों के नीचे रखा गया। काम रेल यातायात रोके बिना कम समय में पूरा हुआ।
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्रीचंद पूनिया ने कहा कि आरयूबी से गांवों और क्षेत्रवासियों को पटरी पार करने की जोखिम से राहत मिलेगी। सड़क और रेल यातायात दोनों सुरक्षित होंगे। निर्माण में तकनीकी, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया गया है। यह परियोजना सुरक्षित आवागमन की दिशा में अहम कदम है।
