रॉयल्टी नाके पर फिर हुई लूटपाट,गाडिय़ों में तोड़फोड़
- दो दिन पहले आरोपियों ने मथानिया में रॉयल्टी नाके पर की थी मारपीट
- एक और केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रॉयल्टी नाके पर फिर हुई लूटपाट, गाडिय़ों में तोड़फोड़। शहर के मथानिया स्थित बड़ा कोटेचा में दो दिन पहले रात के समय में रॉयल्टी नाके पर कुछ लोगों ने मारपीट,लूटपाट और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की थी,जिस पर नामजद रिपोर्ट दी गई। एक बार फिर से राजीव गांधी नगर हलके में इन्हीं आरोपियों ने रॉयल्टी नाके पर उत्पात मचाया और तोडफ़ोड़ कर लूटपाट की।
शिक्षामंत्री के नाम पर 70 हजार ऐंठने की धोखाधड़ी
चार दिन के दरमियान दो प्रकरण दर्ज हुआ है। ठेके को लेकर विवाद होना अब तक सामने आया है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि आगणवा खेड़ापा निवासी बलवीर सिंह पुत्र गजे सिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमेें बताया कि वह देव दशरथ एसोसियेटस के लिए रॉयल्टी नाके का प्रभारी ठेकेदार है। सालोड़ी गांव में आधी रात को गणपत लोल,श्रवण जाखड़,रमेश, जेनाराम आदि वहां आए और स्टाफ से मारपीट की। तीन चार खड़ी गाडिय़ों के शीशे फोडक़र लूटपाट मचाई।
आरोपी बोलेरो कैमरों में भरकर आए और हाथों में लाठियां,डंडे सरिया आदि लेकर आए थे।
उक्त आरोपियों ने दो दिन पहले ही मथानिया के बड़ा कोटेचा में इसी फर्म के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दो लाख रुपए लूट ले गए थे। इनके खिलाफ लगातार दूसरा केस दर्ज हुआ है।
