शिक्षामंत्री के नाम पर 70 हजार ऐंठने की धोखाधड़ी
ट्रांसफर कराने का झांसा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिक्षामंत्री के नाम पर 70 हजार ऐंठने की धोखाधड़ी।शहर के एक सरकारी स्कूल अध्यापक को मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण कराने के नाम पर जयपुर के एक व्यक्ति ने 70 हजार की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त अध्यापक की तरफ से पहले पुलिसआयुक्तालय में परिवाद दिया गया और अब नागौरी गेट थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला जयपुर के सोढाला थाना क्षेत्र का है।
किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकीं
उदयमंदिर आसन मीठडी ठाकुर की हवेली निवासी कमू खां पुत्र मो.खां की तरफ से नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वे सरकारी स्कूल में अध्यापक है। उन्होंने अपना स्थानांतरण कराने के लिए जयपुर के एक व्यक्ति दिनेश कुमार से संपर्क किया था। तब दिनेश कुमार ने खुद को शिक्षा मंत्री का करीबी बताया और मनचाहे स्थान पर तबादला कराने की बात की थी।
बदले में उनसे 70 हजार रुपए लिए गए। मगर काफी समय गुजरने के बाद भी तबादला नहीं हो पाया। तब रुपयों की वापिस डिमाण्ड गई। इस पर आरोपी टालमटोल नीति अपनाने लगा। आखिरकार पीडि़त अध्यापक ने पुलिस आयुक्तालय में इस बाबत परिवाद दिया । परिवाद पर अब नागौरी गेट पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
