रोलर स्केटिंग तिरंगा रैली 14 अगस्त को
रोलर स्केटिंग के खिलाड़ी मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव
जोधपुर, स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 14 अगस्त को रोलर स्केटिंग खिलाड़ी अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर स्केटिंग रैली में भाग लेंगे। इस रैली को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस आयुक्त रवि दत्त गौड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जोधपुर स्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सिंह कच्छावाहा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपनी भागीदारी एवं योगदान देने के लिए 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे रोलर स्केटिंग तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है।
सचिव अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि यह रोलर स्केटिंग तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर हाई कोर्ट रोड, सूचना केंद्र, टाउन हॉल के सामने से होकर गुजरते हुए नई सड़क पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास जाकर विसर्जित होगी।
उन्होंने़ आग्रह किया कि जोधपुर के सभी स्केटर जो इस रैली में भाग लेना चाहते हैं वह नियत समय पर तिरंगा लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचकर इस रैली में भाग ले सकते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

