आधे घंटे तक शहर में झमाझम बारिश से सड़कें लबालब
जोधपुर,आधे घंटे तक शहर में झमाझम बारिश से सड़कें लबालब।
प्रदेश में मानसून की विदाई होने के साथ ही अब भीषण गर्मी और उमस लोगों को सता रही है। शहर में तापमान भी 36 डिग्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार की दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस बनी रही। अपरान्ह तीन बजे बाद आसमां में काली घटाएं घिर आई। देखते ही देखते कुछ देर में यह बरस पड़ी।
यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा
शुक्रवार अपरान्ह शहर के कई इलाकों में रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश से शहर की सडक़ें पानी से लबालब हो गई। बारिश के चलते कई वाहन चालक पानी में फंस गए। कईयों ने पेड़ों की नीचे खड़े रह कर खुद का बचाव किया। आधे घंटै तक शहर में झमाझम बारिश से एकबारगी मौसम खुशनुमा हो गया, फिर शाम को धूप निकलने से गर्मी सताने लग गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

