Doordrishti News Logo

सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा रविवार को

पॉलिटेक्निक महावि‌द्यालय में 5 मई को होगा विशेष कार्यक्रम

जोधपुर(डीडीन्यूज),सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा रविवार को। प्रदेश में सड़क गुणवत्ता रखरखाव में पारदर्शिता एवं जन जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं तकनीकि शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण), सार्वजानिक निर्माण विभाग जसवंत खत्री के निर्देशन में 30 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) से 12 मई 2025 (बुद्ध पूर्णिमा) तक सम्पूर्ण राजस्थान में सड़क गुणवत्ता निरीक्षण (सगुनि) यात्रा आयोजित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – आंधी बारिश के बीच गिरा पेड़ पुलिस के जवान की मौत

प्रत्येक जिले में औसत 250 किमी सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है। जोधपुर जिले में इस यात्रा का आयोजन 4 एवं 5 मई को किया जाएगा। इस यात्रा में दोष निवारण अवधि की सड़कों का निरीक्षण लगभग 20 टीमों द्वारा किया जायेगा। राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य अजय माथुर एवं गुणवत्ता नियंत्रण अधीक्षण अभियंता देवाराम विश्नोई ने जानकारी दी कि महाविद्यालय के छात्रों की सहभागिता से इस निरीक्षण यात्रा को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

राजकीय पॉलिटेक्निक महावि‌द्यालय जोधपुर में 5 मई को प्रातः 9:15 से 11:15 बजे तक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी एवं महावि‌द्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा। सगुनि यात्रा में अब तक 27 जिलों में लगभग 11,600 किमी सड़कों का निरीक्षण किया गया है और इस यात्रा को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल किया गया है।

Related posts:

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

You missed