ट्रक और इको स्पोटर्स कार में भिड़ंत
जोधपुर, निकटवर्ती नागौर जिले के कुचामन क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक ट्रक और इको स्पोर्टस कार के बीच में जोरदार भिड़ंत में एक परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दुःख जताया है। नागौर पुलिस ने बताया कि चुूरू जिले का रहने वाला एक परिवार शनिवार को दरगाह शरीफ पर मन्नत के लिए जा रहा था। तब कुचामन शहर में मेगा हाईवे पर यह हादसा हुआ। सभी चूरू के राजलदेसर के रहने वाले थे। वे सभी शनिवार सुबह ही अजमेर के लिए निकले थे।
बताया गया कि राजलदेसर के कपड़े का विजनैस करने वाले हैं। कुचामन मेगा हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार सवार जरीना पत्नी इस्माइल, नसीम पत्नी मोहम्मद हुसैन, नाजमीन पुत्री मोहम्मद हुसैन, इस्माइल पुत्र नथु खान और मोहम्मद हुसैन पुत्र नाथू खान की मौके पर ही मौत हो गई। मुस्कान पुत्री इस्माइल, तमन्ना पुत्री इस्माइल और अक्सा पुत्री मोहम्मद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाय गया है।
ये भी पढें – मिर्धा परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, केस दर्ज
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

