Doordrishti News Logo
  • पुलिस ने शुक्रवार को कार पकड़ी थी
  • दो बदमाश उतर कर भाग निकले
  • कार में जातरू मिले

जोधपुर, शहर में रामदेवरा मेला की दस्तक के साथ ही अब जातरूओं के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में पहले इनकी आड़ में मध्यप्रदेश की पारदी गैंग आती रही है। अब शहर में टोंक जिले की बावरी गैंग घुस आई है। जो रात के समय घरों में सोने वाले लोगों के कूलर में क्लोरोफार्म डाल देती है और फिर नकबजनी की वारदात को अंजाम देती है। गत दिनों चौखा के पास मेें तिलवाडिय़ा फांटा पर ऐसी ही वारदात हुई थी। वारदात करने वाले एक कार में सवार होकर आए थे।

जो जातरूओं की आड़ मेें थे। शुक्रवार की रात को राजाीव गांधी नगर पुलिस ने एक संदिग्ध कार को होटल के बाहर से पकड़ा था। तब उसमें दो युवक उतर कर भाग निकले। कार में दो महिलाएं, एक बुजुर्ग और युवक मिला था। जब इनसे पूछताछ हुई तो पता लगा कि यह लोग तो बाबा के जातरू हैं और कर में सवारी बनकर बैठे थे। पुलिस को पुख्ता हो गया कि कार से उतर कर भागने वाले दोनों युवक टोंक जिले के बावरी गैंग के हैं जो रात को नकबजनी करते हैं। पुलिस अब इनकी तालश में टोंक रवाना की गई है।

एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि बाबा के जातरूओं की आड़ में टोंक की बावरी गैंग आई है जो घरों में सेंध लगाती है। यह संभवत: कूलरों में क्लोरोफोम डालते हैं फिर वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी के अनुसार शुक्रवार को एक कार को पकड़ा गया था। तब दो युवक उससे उतर कर भाग निकले थे। इसमें दो महिलाओं सहित एक बुजुर्ग व युवक था। जिनसे पूछताछ कर ली गई और छोड़ दिया गया। भागे युवक टोंक जिले से आना प्रतीत होता है। पुलिस की टीम लगाकर उनकी तलाश कर रही है। संदेह है कि तिलवाडिया फांटा पर गत दिनों हुई नकबजनी की वारदात में इन लोगों का हाथ रहा होगा।

ये भी पढें – कांग्रेस को गांधी परिवार के अतिरिक्त कोई नज़र नहीं आता- शेखावत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026