Doordrishti News Logo

दो साल से फरार हत्या का ईनामी अपराधी व स्थायी वारण्टी गिरफ्तार

जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस ने दो साल से फरार हत्या का ईनामी अपराधी व स्थायी वारण्टी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि जिले के वान्छित अपराधियों, स्टैण्डिग वारन्टी जो विभिन्न प्रकरणों में वान्छित हैं उनकी गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत भोजासर थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 60/ 05.05. 2020 धारा 147,148, 149, 341, 323, 354, 307, 440, 447, 302 भादसं में फरार स्थाई वांरटी व ईनामी अपराधी श्यामलाल पुत्र नथुराम विश्नोई निवासी रामनगर पडियाल को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कयाल ने बताया कि जिले में वान्छित अपराधियों, स्टैण्डिग वारन्टी विभिन्न प्रकरणों में वान्छित है उनकी गिरफ्तारी के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी थानाधिकारियों व अधिकारियों को गिरफ्तारी के विशेष निर्देश दिये गये हैं जिसके तहत जिले के पुलिस थाना भोजासर में वान्छित स्थायी वारन्टी को गिरफतार करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी अकिलेश शर्मा के सुपरविजन में पारस सोनी वृताधिकारी वृत लोहावट के निर्देशन मे राजेन्द्र कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना भोजासर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा गुजरात,महाराष्ट्र, मुम्बई, कोयम्बटुर तमिलनाडु में आसुचना संकलन कर स्थाई वांरटी रामनगर पड़ियाल निवासी श्यामलाल पु़त्र नथुराम विश्नोई को कोयम्बटुर तमिलनायडु से दस्तयाब कर लाये। स्थाईवांरटी को गिरफतार कर न्यायालय मे पेश किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026