गांधी बधिर विद्यालय में सांकेतिक भाषा दिवस मनाया
आजादी का अमृत महोत्सव
जोधपुर,भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘सांकेतिक भाषा दिवस’ जोधपुर में बधिर कल्याण समिति द्वारा संचालित गांधी बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सुरेन्द्र मेहता प्रभारी प्राकृतिक चिकित्सालय, नन्दनवन शाखा समिति के अध्यक्ष सोहनलाल जैसलमेरिया व समिति के महासचिव विक्रम आहूजा, संरक्षक किशनलाल गर्ग, सचिव दिनेश गौड़, विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूराम यादव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीडी दवे ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
समिति के अध्यक्ष सोहनलाल जैसलमेरिया ने भारतीय सांकेतिक भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि मूक बधिर छात्रों एवं अन्य बुजुर्ग व्यक्तियों को अपनी बात समझाने एवं व्यक्त करने में बहुत कठिनाई होती है, इसी कठिनाई को दूर करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष संकेतों द्वारा सांकेतिक भाषा बनाई गई है। हमारे देश में भी भारतीय सांकेतिक भाषा का विकास किया जा रहा है, जिससे मूक बधिर व्यक्ति सामान्य व्यक्ति से अच्छी तरह से बातचीत कर सके।
जागरूकता प्रदर्शनी का भी आयोजन
कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा का परिचय और जागरूकता सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में इसी विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा पैराओलंपिक खिलाड़ी राखी अटल ने अपने जीवन का परिचय एवं सफलता के बारे में सांकेतिक भाषा में देकर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

