Doordrishti News Logo

शराब ठेके में सात लाख की चोरी का खुलासा,शातिर नकबजन को कोटा से पकड़ा

जोधपुर,शहर के कुड़ी एरिया में 26-27 सितंबर की रात में एक शराब ठेके में सेंध लगाकर सात लाख की नगदी चुराकर ले जाने वाले शातिर नकबजन को पुलिस ने कोटा के गुमानपुरा इलाके से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कोटा और झालावाड़ मेें चोरी नकबजनी एवं लूट के आठ प्रकरण सामने आ रखे हैं।

थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि गत 26-27 सितंबर की रात को कुड़ी सेक्टर चार में एक शराब ठेके में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर सात लाख की नगदी चुराई थी। इस बारे में सेक्टर 4 निवासी बलवीर सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उन्होंने बताया कि फुटेज में एक युवक मुंह बांधे दिखा है। जिस पर उसकी पहचान करते हुए आज शातिर नकबजन मूलत मध्यप्रदेश हाल कोटा के गुमानपुरा स्थित कोटरा कोटरी निवासी कन्हैयालाल बागरी पुत्र धुलाली बागरी को पकड़ा। उसके कोटा में होने की जानकारी पर पुलिस की एक टीम एएसआई नरपतसिंह, हैडकांस्टेबल मनफूल,कांस्टेबल गोविंद,बाबूलाल,धीरज मीना,संजय एवं करनाराम की वहां भेजी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed