तीन जगहों पर पकड़ा भारी मात्रा में मादक पदार्थ
- कमिश्ररेट में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार
- दस किलो से ज्यादा अफीम बरामद, 1.6 करोड़ की नगदी भी जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन जगहों पर पकड़ा भारी मात्रा में मादक पदार्थ। जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर अलग अलग जगहों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ को बरामद किया है। दस किलो से ज्यादा अफीम को जब्त किए जाने के साथ एक करोड़ छह लाख से ज्यादा की नगदी भी बरामद हुई है। कार्रवाई जिला पूर्व के बनाड़ और डांगियावास हलके में की गई है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी थी।
कूटरचित दस्तावेज से बसों का अवैध संचालन,केस दर्ज
जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्तालय की तरफ से रात को डीएसटी पूर्व को रात में सूचना मिलने के बाद बनाड़ थाना क्षेत्र में रमजान का हत्था और जोलियाली गांव में मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी गई। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि एक स्थान से 8 किलो अफीम और एक करोड़ छह लाख की नगदी मिली है। साथ ही दूसरी कार्रवाई जोलियाली गांव में दो किलो अफीम मिलना बताया गया है। तीसरी कार्रवाई डांगियावास थाना क्षेत्र में हुई है।
रमजान की हत्था इलाके में एक युवक से 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपए बरामद होना बताया गया है। बताया जाता है कि आरोपी पहले एनएसजी कमांडो और असम राइफल में रह चुका है।
