दस लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार
जोधपुर, शहर के निकट केरू गांव में 3 मई की रात को एक मकान में सेंध लगाकर वहां से 20 तोला सोना और नगदी चोरी के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। चोरी हुआ सोना अनुमानित तौर पर 10 लाख का बताया गया है।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि इस संबंध में केरू स्थित शिव सारणों की ढाणी महादेवनगर निवासी तेजाराम पुत्र नैनाराम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर उसके घर से 20 तोला सोने के जेवर और 25 सौ रूपए की नगदी चुरा ले गए। पुलिस की टीम ने वारदात का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेजों को खंगालते हुए दो आरोपियों मथानिया के मांडियाईखुर्द निवासी भोजाराम पुत्र गोमाराम एवं प्रकाश पुत्र बलाराम को गिरफ्तार किया। उनकी निशान देही पर पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। अभियुक्तों से अब अन्य चोरियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

