Doordrishti News Logo

सेवानिवृत महिला डॉक्टर का ब्रेन वॉश कर 87 लाख की ठगी

  • शातिरों ने खुद को बताया कस्टम विभाग का अफसर
  • पार्सल में ड्रग्स और फर्जी एटीएम कार्ड होने की जानकारी देकर खातों में डलवाए रुपए
  • पीड़ित डॉक्टर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसीपल रह चुकी है

जोधपुर,सेवानिवृत महिला डॉक्टर का ब्रेन वॉश कर 87 लाख की ठगी। शहर के रातानाडा स्थित सुभाष चौक मालियों की गली में रहने वाली एक सेवानिवृत डॉक्टर को शातिरों ने अपने ठगी का शिकार बनाते हुए जीवन भर की पूंजी साफ कर दी। पीडि़त महिला डॉक्टर को शातिरों ने कस्टम विभाग के अधिकारी बनकर बात की और पार्सल में ड्रग्स और फर्जी एटीएम कार्ड होने की जानकारी देते हुए 87 लाख रुपए खातों में डलवा दिए।

यह भी पढ़ें – अवैध धारदार हथियार के साथ दो गिरफ्तार

पीडि़त सेवानिवृत महिला डॉक्टर की तरफ से अब रातानाडा थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। वे किसी समय एसएन मेडिकल कॉलेज की प्रिंसीपल भी रह चुकी है। पुलिस ने बड़े स्तर पर हुई इस ठगी पर अब जांच पड़ताल आरंभ की है। थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि मालियों का बास सुभाष चौक की रहने वाली सेवानिवृत महिला डॉक्टर अरूणा सोलंकी पत्नी ओमप्रकाश सोलंकी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वे 70 साल की है।

31 जुलाई को उनके मोबाइल पर किसी शख्स प्रमोद कुमार का वाटसएप कॉल आया था और खुद को मुंबई कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके द्वारा ग्लोबल इंटरनेशनल को एक पार्सल भेजा गया था जिसमें ड्रग्स, फर्जी एटीएम कार्ड और अन्य सामान भेजा गया है। आपको गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर सेवानिवृत अरूणा सोलंकी ने कहा कि उनके द्वारा कोई पार्सल नही भेजा गया है तो शातिर प्रमोद कुमार ने अपने सीनियर ऑफिसर सुनील कुमार से बात कराई।

इस पर सुनील कुमार ने उक्त जानकारी के साथ ही चार पत्र वाटसएप पर भेजे जिसमें सीबीआई अरेंस्टिंग,वारंट,एसेज ऑर्डर एवं केस के बारे मेें जानकारी थी। फिर शातिर ने उनसे बैंक एकाउंट एवं प्रोपर्टी के बारे में जानकारी मांगते हुए आधार कार्ड नंबर आदि लिए। बाद में उन्हें किसी अनिल यादव से बात कराई।

अनिल यादव नाम के शख्स ने कहा कि उन्हें सब बातों से बचना है तो वे 51 लाख रुपए आर्मी डिमाउंड के नाम पर ट्रांसफर करें। इसके बाद में उसने ब्यूइल एसीकेस में 8 लाख मांगे। अन्य 28 अगस्त को अरेस्ट की धमकीं दी गई। बदमाशों ने 3 एफडीएस में लीगल एक्शन के लिए 21 लाख की डिमाण्ड रखी। सेवानिवृत डॉक्टर अरूणा सोलंकी घबरा गई और उन्होंने अपनी एफडी तुड़वाकर उनके खातों में 21 लाख रुपए जमा करवाए।

3 सितंबर को बदमाशों ने उन्हें नो क्राइम बॉण्ड प्राप्त करने के लिए जिसके एवज में 5 लाख रुपए मांगे गए। तब डॉक्टर अरूणा ने यह सब करने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने धमकाया कि वे देश विदेश में कहीं भी यात्रा नहीं कर पाएंगी। इसलिए बॉण्ड भरना पड़ेगा, तब उन्होंने फिर 2 लाख रुपए उनके खातों में भेज दिए। कुल मिलाकर सेवानिवृत महिला डॉक्टर अरूणा सोलंकी से 87 लाख रुपए ऐेंठ लिए गए। गुरूवार को वे रातानाडा थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।

थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि सेवानिवृत महिला डॉक्टर पहले मेडिकल कॉलेज की प्रिंसीपल भी रह चुकी है। ठगी के इस बड़े स्तर की जांच पड़ताल आरंभ की गई है। रुपयों को रिफंड करवाने के लिए कवायद शुरू की गई है।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026