सड़क हादसे में रेस्टोरेंट संचालक की दर्दनाक मौत
- हिट एन रन
- तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को उड़ाया
- 12 फीट उछलकर गिरने से मौत
- वीडियो वायरल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में रेस्टोरेंट संचालक की दर्दनाक मौत। शहर के पाल रोड स्थित लूणी पंचायत समिति के सामने शुक्रवार की सुबह सडक़ हादसे में रेस्टोरेंट संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि किसी एसयूवी की टक्कर से यह मौत हुई है। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मोपेड सवार वृद्ध करीब 10-12 फीट दूर उछल कर गिरे। गाड़ी का चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना का फुटेज भी सामने आया है।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय के पास रेस्टोरेंट संचालक श्याम बोराणा (75) पुत्र चतुर्भुज बोराणा मोपेड लेकर घर से निकले। पाल रोड पर आने के बाद डिवाइडर के बीच बने कट से वो सडक़ क्रॉस करने लगे। इतने में तेज रफ्तार से आई कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोपेड सवार को चपेट में ले लिया।
गंगाणा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग,आनंद सिनेमा में छत पर रखा कबाड़ सुलगा
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही मोपेड सहित वृद्ध उछलकर 10-12 फीट दूर जाकर गिरे। सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को सूचना दी। गंभीर हालत में वृद्ध को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक श्याम बोराणा का दुर्घटनास्थल के पास ही रेस्टोरेंट है।
कार चालक ने नहीं रोकी गाड़ी
हादसे के दौरान सडक़ पर वाहनों की आवाजाही कम थी। ऐसे में चालक कार को काफी तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रहा था। मोपेड सवार वृद्ध को चपेट में लेने के बाद भी चालक कार को रोकने की बजाय भगा ले गया। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चालक व कार की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि कार की पहचान कर ली गई है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

