धनतेरस आज: यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धनतेरस आज: यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। धनतेरस पर्व के दौरान शहर में यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) दुर्गाराम चौधरी ने बताया कि शनिवार को शहर के भीतरी क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश सुबह ग्यारह से रात ग्यारह बजे तक पूर्णतय प्रतिबंधित रहेगा।
सड़क हादसे में रेस्टोरेंट संचालक की दर्दनाक मौत
दो पहिया,तीन पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहनों सहित ऊंट गाड़ी,बैल गाड़ी इत्यादि भी प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं जाने दी जाएगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में आडा बाजार,सर्राफा बाजार,सिटी पुलिस, माणक चौक,कन्दोई बाजार,कदूस होटल,घंटाघर,बाटा तिराया,जवाहर खाना मोड़ से कदूस की होटल और बाटा तिराया से गोरूदा बावडी, मोती चौक,त्रिपोलिया बाजार होते हुए कन्दोई बाजार तक तथा आडाबाजार,दूध का चौहटा,भोली बाई मदिंर,जालप मोहल्ला से बालवाड़ी तक मुख्य व्यापारिक मार्ग पर केवल पैदल आने जाने वालों लोगों को ही अनुमति होगी।
इसी प्रकार सरदारपुरा बी रोड,गोल बिल्डिंग चौराहा से चिल्ड्रन पार्क तक समस्त प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। वाहन गांधी मैदान पार्किग में ही पार्क करेंगे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

