Doordrishti News Logo

केंद्रीय कारागृह जोधपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

  • बंदियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2 बंदियों की शेष सजा माफ

जोधपुर,केंद्रीय कारागृह जोधपुर में गुरुवार को 74वाँ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। ध्वजारोहण अधीक्षक राजपाल सिंह द्वारा किया और आरएसी एवं जेल गार्ड द्वारा सलामी दी गई। जेल अधीक्षक ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जेल परिसर में झंडारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जेल विजिटर एवं पार्षद राजकुमार आसुदानी, जेल विजिटर एवं नॉमिनेट पार्षद सुनील बोहरा थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ कविता, देशभक्ति गीत, नृत्य की प्रस्तुतियां दी जिसमें प्रमुख रूप से ऐ मेरे वतन के लोगों, मेरे देश की धरती सोना उगले, मेरी जान तिरंगा मेरी शान तिरंगा,ऐ देश मेरे जैसी प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजक गीत प्रस्तुत किए गए। बंदियों के द्वारा एक लघु नाटक दहेज प्रथा के खिलाफ एवं भ्रूण हत्या बुराई के संबंध में प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों में प्रमुख रूप से बंदी महेंद्र, जितेंद्र सिंह,पृथ्वी सिंह,राजू शर्मा, अल्ताफ, एहसान,राहुल, ओम प्रकाश,पृथ्वी सैनी, दिनेश आदि ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें- जिला कलेक्टर ने जी-20 रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य सरकार व महानिदेशक कारागार के आदेशानुसार इस कारागृह से आजादी का अमृत महोत्सव पर 2 बंदियों की शेष सजा माफ कर समय पूर्व रिहा किया गया। जिसमें साहब सिंह पुत्र माता प्रसाद निवासी श्रमिक कॉलोनी, सजा 5वर्ष, धारा 307 आईपीसी,ताज मोहम्मद पुत्र महेदे खान निवासी देदासरी सजा 7वर्ष,धारा 326/149 आईपीसी,को शेष सजा माफ कर रिहा किया गया गणतंत्र दिवस समारोह में इन को शामिल किया गया एवं सम्मान पूर्वक गांधी साहित्य एवं गीता भेंट कर रिहा किया गया।

कार्यक्रम में सौरभ स्वामी उपाधीक्षक, जेलर हड़वंत सिंह,मनोहर सिंह, अचला राम, रामचंद्र,कविता, तुलसी राम, कंपनी कमांडर आरएसी धर्मेंद्र उपस्थित थे। मंच संचालन तुलसीराम जेलर ने किया। कार्यक्रम में स्टाफ एवं बंदियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम के बाद अल्पाहार एवं मिठाई वितरण हुआ।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinew

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026