महिला सशक्तिकरण व जनकल्याणकारी योजनाओं से मिली राहत

  • खराब विद्युत मीटर बदला
  • पालनहार योजना से तीन बहनों को मिला लाभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला सशक्तिकरण व जन कल्याणकारी योजनाओं से मिली राहत। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों के दौरान विद्युत,सामाजिक न्याय,महिला एवं बाल विकास,ग्रामीण विकास तथा पशुपालन विभाग से जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

उपखण्ड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सुवालिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान लाभार्थी माडू देवी पत्नी चेनाराम ने खराब घरेलू विद्युत मीटर की शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग के नोडल अधिकारी लेखराज मीणा एवं तकनीशियन आशु गाबा ने मौके पर पहुंचकर नया विद्युत मीटर स्थापित किया।

इसी शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंजू कंवर तथा उनकी बहनों सोनू कंवर एवं ममता कंवर का पालनहार योजना में नामांकन कर हाथों-हाथ स्वीकृति जारी की गई।

जेल में हत्या के आरोपी पर ब्लेड से हमला,सिर पर लगे पांच टांके

ग्राम पंचायत खिरजा खास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत संतु देवी पत्नी मोहनराम एवं माया पत्नी हजारीराम का पंजीकरण कर पारंपरिक रीति-रिवाजों से गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई।लाभार्थियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

ग्राम पंचायत पीथावास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान दो स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। इनमें से एक समूह का नाम श्री विनायक रखा गया,जिसमें 10 महिलाओं को सदस्य बनाया गया। समूह गठन से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त होंगे।

ग्राम पंचायत धवा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान चुकी देवी को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत उनकी दो दुधारू गायों के लिए कुल 66 हजार रुपये की बीमा पॉलिसी प्रदान की गई।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026