जेल में हत्या के आरोपी पर ब्लेड से हमला,सिर पर लगे पांच टांके

तीन सप्ताह पहले की थी हत्या

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में हत्या के आरोपी पर ब्लेड से हमला,सिर पर लगे पांच टांके। देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली जोधपुर जेल में एक बार फिर बंदी पर हमला हुआ है। कुछ दिनों पहले भी एक बंदी पर हमला हुआ था। इस बार जोधपुर के बहुचर्चित विक्की फाइटर हत्याकांड के आरोपी बंदी पर कुछ अन्य बंदियों ने हमला किया। धारदार ब्लेड से वार किया गया जिससे बंदी के सिर पर पांच टांके लगे है। वह लहूलुहान हो गया। उसने रातानाडा थाने में नामजद बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि विचाराधीन बंदी विश्वास तेजी पुत्र किशनलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह आठ जुलाई की शाम पांच से छह बजे के बीच में जेल की डिस्पेंसरी में दवाई लेने जा रहा था। तब बीच रास्ते में लक्की उर्फ गोलची,अविनाश आदि ने उसको रोका और अचानक से धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। यह लोग वार्ड नंबर सात में बंद है। रिपोर्ट में विश्वास तेजी ने आरोप लगाया कि जेल में बंद राहुल हंस उर्फ मोंटी उससे रंजिश रखता है। उसके कहने पर यह हमला किया गया है।

सेवा शिविरों से मौके पर मिल रहा समाधान: पटेल

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि विचाराधीन बंदी के सिर पर पांच टांके आए है। इस बारे में जांच एएसआई भवानी सिंह की तरफ से की जा रही है।

विक्की फाइटर हत्याकांड का आरोपी है बंद
उल्लेखनीय है कि विश्वास तेजी जोधपुर के बहुचर्चित विक्की फाइटर हत्याकांड का आरोपी है। आरोपियों ने 19 जून की रात को 12वीं रोड चौराहे और बॉम्बे मोटर के बीच अंधाधुंध फायरिंग कर जानलेवा हमले को अंजाम दिया था। इस खूनी हमले में विक्की फाइटर और सनी हंस गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वारदात के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान विक्की फाइटर की मौत हो गई थी। हमले में घायल हुए सनी हंस का इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय घारू, विशाल पंडित,विश्वास तेजी उर्फ चीकू,हर्षित तंवर, मोहित चांवरिया,मनीष बोयत,साहिल राठी और प्रिंस घारू को पकड़ा था।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026