Doordrishti News Logo

रेल यात्री ध्यान दें…

  • स्वर्णगरी आंशिक रद्द -लीलण एक्सप्रेस लेट
  • पुरी एक्सप्रेस बहाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल यात्री ध्यान दें…। उत्तर पश्चिम रेलवे पर निर्माण कार्य के चलते तीन ट्रेनें प्रभावित। एक आंशिक रद्द,एक लेट,एक बहाल हुई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि राईका बाग- जैसलमेर खंड पर तिंवरी- ओसियां के बीच ब्रिज 42 और 44 पर गर्डर लॉन्चिंग होगी। इसके चलते 12249 शकूरबस्ती-जैसलमेर स्वर्णगरी एक्सप्रेस 13 जून को शकूरबस्ती से चलकर केवल जोधपुर तक आएगी। जोधपुर-जैसलमेर खंड में आंशिक रद्द रहेगा।

अगली तकनीकी लहर क्वांटम से-वैष्णव

डेगाना-फुलेरा खंड के नावां सिटी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट 16 जून को जैसलमेर से एक घंटे लेट रवाना होगी।

राहत की खबर:- बिलासपुर-चांपा सेक्शन पर तीसरी-चौथी लाइन का काम स्थगित। ऐसे में 20814 जोधपुर-पुरी सुपरफास्ट 13 जून को तय मार्ग और समय पर सामान्य चलेगी।