Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री दौरे से पहले पूर्वाभ्यास,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जोधपुर,प्रधानमंत्री दौरे से पहले पूर्वाभ्यास, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान हाई कोर्ट में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जहां सुरक्षा एजेंसीया अलर्ट मोड पर है। वहीं शनिवार को जोधपुर एयरबेस से लेकर राजस्थान हाई कोर्ट तक पूर्व अभ्यास किया गया। जिससे प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कोई कमी या सुरक्षा में चूक नहीं रह जाए। इसीलिए पूर्व अभ्यास किया गया।

हालांकि पूर्व अभ्यास में जिस तरह से गाडिय़ों का काफिला निकला। वह काफी लंबा दिखाई दिया। पूर्व अभ्यास के बाद में पुन: समीक्षा बैठक आयोजित की गई। और कहां सुधार करना इसके बारे में विचार विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई और कई जगह पर सफेद सीलिंग फॉल की गई।

राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री के साथ-साथ प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों के अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ व कई विद्वान न्यायाधीश भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं के दौरे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने और पार्टी ने जोधपुर के कई चौराहों को भगवा रंग में सजाया है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर को गड्ढो को सही किया है हालांकि यह सिर्फ जिस रास्ते से वीआईपी गुजरेंगे उन रास्तो को सुधारा गया है। कह सकते हैं कि तमाम एजेंसीया जोधपुर को चमकाने में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री रविवार को जोधपुर आएंगे,डीजीपी साहू ने ली अधिकारियों और जवानों की सभा

भाजपा नेताओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री का जोधपुर में 2 घंटे रुकने का कार्यक्रम है लेकिन वह सिर्फ और सिर्फ राजस्थान हाई कोर्ट में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन कार्यक्रम में ही शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के दिन भर कई कार्यक्रम रहेंगे और शाम को वह राजस्थान हाई कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026