Doordrishti News Logo

जोधपुर, इस साल की सबसे बड़ी परीक्षा रीट में नंबर बढ़ाने के नाम 50 हजार से 1 लाख रूपए लेने वाले एक तथाकथित पत्रकार को एसओजी ने मेडिकल चौराहा के पास से ऑपरेशन डेकॉय के माध्यम से धरदबोचा है। परीक्षा आगामी रविवार को होने वाली है। एसओजी पकड़े गए आरोपी से शास्त्रीनगर थाने में पूछताछ कर रही है। संभवत: इस मामले में बड़ी गैंग का खुलासा हो सकता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसओजी के पुलिस निरीक्षक जब्बर सिंह ने बताया है कि एसओजी को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति रीट परीक्षा में नंबर बढवाने के नाम पर लोगों से 50 हजार से 1 लाख रूपए ले रहा है। शिकायत का सत्यापन करने पर पता चला कि मूलत: बिलाड़ा हाल त्रिवेणी नगर, खोखरिया निवासी तथाकथित पत्रकार मनोहर सिंह पुत्र पारसराम कुमावत रीट परीक्षा में नंबर बढ़वाने के नाम पर लोगों से रूपए ले रहा है। जिसके बाद एसओजी ने ऑपरेशन डेकॉय के माध्यम से एक डेकॉय को 50 हजार रूपए के बच्चों के नोट (मनोरंजन बैंक के नोट) देकर मेडिकल चौराहा के पास खड़े ठग मनोहर सिंह के पास भेजा। जैसे ही मनोहर सिंह ने उक्त मनोरंजन बैंक के नोट हाथ में लिए, वैसे ही धाक लगाकर बैठी एसओजी टीम ने उसे धरदबोचा। एसओजी टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ने पर मनोहर सिंह सकपका गया और अलग-अलग बातें करने लगा। जिसके बाद एसओजी ने उसे हिरासत में लिया और शास्त्रीनगर थाने ले गई। जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

तथाकथित पत्रकार से खुल सकते है कई राज

रीट परीक्षा में नंबर बढ़वाने के नाम पर रूपए लेने के मामले में एसओजी की गिरफ्त में आए तथाकथित पत्रकार मनोहर सिंह से एसओजी की टीम शास्त्रीनगर थाने में पूछताछ कर रही है। एसओजी टीम उससे उसके गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल है और उसने अब तक कितने लोगों से रीट परीक्षा में नंबर बढवाने के नाम पर कितनी राशि वसूली है, इसके बारे में भी पूछताछ कर रही है।

मोबाइल जब्त

एसओजी ने रीट परीक्षा में नंबर बढवाने के नाम पर रूपए लेने वाले तथाकथित पत्रकार मनोहर सिंह का मोबाइल फोन जब्त किया है। मोबाइल फोन की डिटेल व वॉट्सएप डिटेल से एसओजी की टीम को कई राज खुलने की उम्मीद है। ज्ञात रहे कि आरोपी पूर्व में भी किसी मामले में जेल जा चुका है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026