दशहरा शुक्रवार को नहीं होगा रावण दहन

दशहरा शुक्रवार को नहीं होगा रावण दहन

जोधपुर, शहर में गुरूवार को राम नवमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। आज भी घरों मेें देवीभक्तों ने कन्याओं का पूजन किया। शुक्रवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। मगर कोविड की तीसरी संभावित लहर के बीच इस बार भी रावण दहन नहीं होगा। नगर निगम प्रशासन और शहर के अन्य भागों में होने वाला रावण दहन कार्यक्रम पहले ही स्थिगित कर दिया गया था। लगातार यह दूसरा साल है जब रावण दहन नहीं होगा।

शुक्रवार को दशहरा पर्व श्रद्धा व उमंग से मनाया जाएगा। मगर रावण दहन नहीं हो पाएगा। गली मोहल्ले में बच्चे अपने स्तर पर ही बाजारों में सज रहे रावण के पुतलों की खरीद कर दहन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। मगर बड़े स्तर पर इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम नहीं हो पाएगा। नगर निगम प्रशासन पहले से ही इस बार रावण दहन की मनाही कर चुका है।

प्रतिवर्ष मेहरानगढ़ से निकलने वाली रामजी की सवारी भी इस बार देखने को नही मिलेगी। अस्त्रशस्त्रोंं का पूजन भंडार गृह में ही किया जाएगा। अखाड़ों पर भी पाबंदी लगी हुई है। देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से निकल चुका है। इसकी तीसरी संभावित लहर को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी कर रखी है। इस कारण प्रदेश सरकार ने बड़े जुलूस और धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी लगा रखी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts