जोधपुर, शहर की नागौरी गेट पुलिस ने धमका कर नाबालिग से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को ढाई साल बाद गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ चल रही है। उसके खिलाफ पॉक्सो में भी मामला बनाया गया था। मामला वर्ष जुलाई 2018 का है।
नागौरी गेट थाना अधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि कागा कांगड़ी गरीब नवाज मस्जिद निवासी बुंदू खां पुत्र आदम खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी करीब ढाई वर्षो से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुजरात के वापी सिलवासा नारोली रोड से गिरफ्तार किया। बुंदू खां ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके खिलाफ जुलाई 2018 में केस दर्ज हो रखा है। अब इससे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग को धमकाने के साथ दुष्कर्म किया गया था।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

