Doordrishti News Logo

माइंस चलाने के लिए मांगी दो लाख की फिरौती

मारपीट कर पांच हजार छीने

जोधपुर,माइंस चलाने के लिए मांगी दो लाख की फिरौती। शहर के पाबू मगरा में माइंस चलाने वाले एक युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर पांच हजार रुपए छीन लिए। आरोपी युवक से माइंस चलाने के नाम पर दो लाख की फिरौती की मांग कर रहे हैं। पीडि़त पर डंडे व अन्य हथियार से हमला किया गया। जिससे वह जख्मी हो गया। इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – ऑयल कंपनी अभिकर्ता ने 5.63 लाख खुर्दबुर्द किए,अब गिरफ्तार

जाखड़ों की ढाणी नारवा निवासी घनश्याम पुत्र ताराचंद जाट की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं जिसके चलते उन्होने पाबूमगरा केरू में चलने वाली माइंस को उसके नाम कर दिया है। मगर यहां पर माइंस चलाने के लिए उसके गांव के ही रहने वाले राजूराम पुत्र मलाराम,पप्पूराम पुत्र मोटाराम रंजिश रखते है और माइंस चलाने के नाम पर दो लाख की फिरौती मांग रहे हैं। पूर्व में कई बार झगड़ा कर चुके हैं।15 से 19 दिसम्बर के बीच तीर चार बार यह लोग उसकी माइंस पर आए मारपीट कर फिरौती की राशि मांगी। 20 दिसम्बर को फिर आए और मारपीट करते हुए जेब से 5 हजार रुपए छीनकर ले गए। डंडा मारने से उसकी हाथ की अंगुली चोटिल हो गई। जाते हुए जान की धमकी दी और दो लाख रुपयों की डिमाण्ड रखी। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। आरोपी अभी हाथ नहीं लगे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026