जोधपुर, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने मंच का विस्तार करते हुए जोधपुर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के पद पर जोधपुर निवासी राखी पुरोहित को मनोनीत किया है। मदन गोपाल तिवाड़ी ने बताया कि यह मनोनयन मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा देवी तिवाड़ी की अनुशंसा से किया है।

राखी पुरोहित संपूर्ण जोधपुर जिले में महिलाओं को मंच के सदस्य बनाने व कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए अधिकृत हैं। इनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण जोधपुर जिला रहेगा तथा कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक रहेगा।
आशा है राखी पुरोहित के नेतृत्व में संपूर्ण जोधपुर जिले की महिला मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

राखी पुरोहित ने बताया कि यह मंच एक सामाजिक संगठन है जो देश दुनियां में ब्राह्मणों के हित में काम कर रहा है। इसके माध्यम से समाज को एकजुट करने, महिलाओं को मंच देने और समाजिक बदलाव के लिए काम किया जा रहा है और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
>>> 141.20 करोड़ की राशि से बनेगा भैरव नाला2
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण


