आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्य सभा सांसद गहलोत की अनशन की चेतावनी

  • सद्भावना बैठक
  • सर्किट हाउस में जमीन पर बैठकर भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन

जोधपुर, शहर में सोमवार की रात को धार्मिक उन्माद के बाद बुधवार को वैसे तो शहर में शांति कायम है। मगर तनाव अब भी बरकरार है। इधर दोपहर में शांति कायम करने को लेकर सर्किट हाउस में सद्भावना बैठक शुरू हुई। मगर भाजपाई आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अनशन की चेतावनी तक दे डाली। ऐसे में लगता है कि फिलहाल मामला सुलझाने के बजाय उलझ रहा है।

शांति व्यवस्था कायम करने के लिए सद्भाव बैठक का आयोजन आज दोपहर में हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, राजेंद्र यादव व सुभाष गर्ग ने भाग लिया। इस बैठक में राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत भी शामिल हुए। रामस्नेही संत रामप्रसाद, विधायक मनीषा पंवार, सूर्यकांता व्यास, महापौर वनिता सेठ, कुंती देवड़ा आदि शामिल हुए। फिलहाल इसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया है। कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने अपना आक्रोश भी जताया। बैठक में हालांकि पुलिस प्रशासन के अधिकारी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस के कमरे में ही जमीन पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। कल तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनशन करने की चेतावनी दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026