एडीजी लॉ हवासिंह घुमरिया पहुंचे एमएलए के घर,शहरी क्षेत्र का लिया जायजा

एडीजी लॉ हवासिंह घुमरिया पहुंचे एमएलए के घर,शहरी क्षेत्र का लिया जायजा

  • जोधपुर में तनावपूर्ण शांति
  • दोपहर बाद सर्वजन समाज की होगी बैठक

जोधपुर,शहर के जालोरी गेट सर्किल पर सोमवार की रात में धार्मिक झंडा लगाने की बात पर हुए विवाद के बाद दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया। अब इन थाना क्षेत्रों में तनावपूर्ण शांति कायम है। इधर जोधपुर आए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवासिंह घुमरिया में शहरी क्षेत्र का जायजा लिए जाने के साथ सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास से भी भेंट की। उन्होंने हालातों पर विस्तृत चर्चा के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत की।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर घुमरियां के साथ पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद थे। देर रात तक कमिश्नरेट के दस थाना क्षेत्रों में फैले उपद्रव के बाद पुलिस ने 11 केस दर्ज करने के साथ 90 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से कईयों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शहर के शाइर शीन काफ निजाम के यहां पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी पहुंचे है। जहां पर हालात पर बातचीत की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts