Doordrishti News Logo

स्काउट गाइड जंबूरी हेतु राजस्थान दल लखनऊ रवाना

जोधपुर मंडल बैंड की स्वर लहरिया और मार्च पास्ट का करेगा ज्वलंत प्रदर्शन

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्काउट गाइड जंबूरी हेतु राजस्थान दल लखनऊ रवाना। भारत स्काउट गाइड की 19 वीं डायमंड जुबली जंबूरी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर 23 से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित हो रही है ! इसका आगाज 24 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। भारत के 30000 से अधिक युवक युवतियों तथा विदेश से आने वाले 10 देशों के 3000 संभागी भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार संभाग्यों के भोजन व जलपान हेतु विशेष आर्थिक सहयोग के रूप में 140 रुपए प्रति संभागी अनुदान राशि घोषित की है तथा वहां की सारी व्यवस्थाएं उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।

जोधपुर मंडल के दलाधिपति डॉ बी एल जाखड़ ने बताया कि राजस्थान का 1700 सदस्यों का दल विशेष रेलगाड़ी से 21 नवंबर को शाम रवाना हुआ जिसे राज्य सचिव डॉ पीसी जैन,रेलवे स्काउट्स के चीफ कमिश्नर शशि किरण राज्य मुख्यालय कमिश्नर अखिल शुक्ला, प्रो.ममता शर्मा,डॉ बीएल जाखड़ व सभी मंडल के दलाधिपतियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अवैध बजरी खनन का केस दर्ज

दल के चारों ही कंपोनेंट्स में राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरन सिंह शेखावत,राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा,राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल,सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार, गतिविधि प्रभारी योगेंद्र सिंह राठौड़, स्टेट बैंक के निदेशक आलोक शर्मा सोजत,गाइड दलाधिपति डिंपल दवे, उदाराम बिश्नोई,कृतिका पाराशर, विशनसिंह प्रजापति स्काउट मास्टर, पत्रिका उपसंपादक नीरज शर्मा सहित राज्य स्तरीय पदाधिकारी की अगुवाई में भारत माता,वंदेमातरम जय घोष के साथ जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से राज्य दल ने युवाओं के इस महासंगम में भाग लेने हेतु प्रस्थान किया।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026