तेज हवाओं के साथ हुई बारिश,पेड़ गिरे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तेज हवाओं के साथ हुई बारिश,पेड़ गिरे। शहर में रविवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद शाम होते-होते मौसम में बदलाव आया। शाम करीब चार बजे शहर में बूंदाबांदी शुरू हुई।
इसके बाद शहर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिरे।
मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान
सामान्य बारिश 284.4 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 193.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है।
हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 20 सितंबर से 25 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

