रेलकर्मियों ने मजदूर विरोधी नीतियों का जताया विरोध

जोधपुर, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) के मण्डल कार्यालय में भगत की कोठी शाखा की यूथ विंग की बैठक आयोजित की गई।

मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने युवा शाखा के सदस्यों को यूनियन के इतिहास व संघर्ष द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के बारे में बताया और युवाओं से सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठित होकर यूनियन को मजबूत करने का कार्य किया जिससे कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का मुकाबला किया जा सके।

मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि आज के दौर में हम लोग जितने ज्यादा संगठित होकर कार्य करेंगे उतना ही सरकार से अपनी जायज मांगो को मनमाने में सफल होंगे।

Buy Best deals & save money everyday👆

सभा की अध्यक्षता यूथ विंग अध्यक्ष राकेश पुरोहित तथा संचालन यूथ सचिव विक्रम सिंह मांगलिया द्वारा किया गया। सभा को बिलाल खां, अशोक सिंह मेड़तिया, अनुप त्रिवेदी, परमानन्द गुर्जर, बन्ने सिंह पंवार ने सम्बोधित किया।

>>> अवैध खनन की रोकथाम के सार्थक प्रयास हों- सम्भागीय आयुक्त

Amazon

Similar Posts