रेलवे अस्पताल स्टाफ ने सीखे जीवनरक्षक गुर

सीपीआर का हुआ लाइव प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे अस्पताल स्टाफ ने सीखे जीवनरक्षक गुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित विकास केंद्र में मंगलवार को रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों,नर्सिंग एवं तकनीकी स्टाफ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संदिग्ध हालात में निजी बस में लगी आग

इसमें चिकित्सा क्षेत्र की नवीन तकनीकों और आपातकालीन उपचार पद्धतियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रदर्शन रहा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ.गौरव शुक्ला,डॉ.प्रद्युम्न साहू सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। डॉ. प्रद्युम्न साहू ने सीपीआर की आवश्यकता, इसकी सही विधि, सावधानियों और महत्व पर प्रकाश डालते हुए डमी (मैनिकिन) के माध्यम से इसका व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण में मेडिकल, तकनीकी एवं नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में लगातार नए शोध और तकनीकों का विकास हो रहा है। ऐसे में मेडिकल स्टाफ का समय-समय पर प्रशिक्षित होना आवश्यक है,ताकि मरीजों को आधुनिक,सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीताराम बुनकर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, मरीजों की सुरक्षा तथा नवीन उपचार पद्धतियों के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।

सत्र के अंत में प्रतिभागियों के ज्ञान का आकलन करने के लिए ऑनलाइन क्वीज का आयोजन किया गया, जिसमें मेडिकल,नर्सिंग एवं तकनीकी स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्वीज के माध्यम से प्रशिक्षण में बताए गए विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए और प्रतिभागियों की समझ का मूल्यांकन किया गया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026