रहवासीय मकान पर रेड, 680 किलो डोडापोस्त बरामद
जोधपुर,शहर की माता का थान पुलिस ने बनाड़ रोड पर प्रेमनगर में एक रहवासीय मकान पर छापा मारा। मकान से 680 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला बनाया।
थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि बनाड़ रोड स्थित प्रेमनगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रहने वाला भींयाराम पुत्र सुखराम विश्रोई अवैध डोडापोस्त का काम करता है। इस पर पुलिस की टीम ने उसके मकान पर रेड दी और उसके घर से 680 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। आरोपी मूल रूप से पीपाडशहर के रामडावास स्थित कुराडों की ढाणी का रहने वाला है। उससे अवैध डोडा पोस्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

