बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर होने वाले अपराधों पर होगी त्वरित कार्रवाई-गोगाई
नवनियुक्त पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई ने संभाला कार्यभार
जोधपुर, महानगर के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई ने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के साथ अनुसंधान किया जाएगा। उन्हें हर संभव न्याय मिले ऐसी पुलिसिंग रहेगी। संगठित अपराधों पर रोकथाम का प्रयास रखने के साथ कोविड-19 गाइडेंस की प्राथमिकता रहेगी। वे आज जोधपुर में पुलिस आयुक्त का कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए।
पुलिस आयुक्त गोगाई ने कहा कि लॉ एंड आर्डर और अपराधियों पर नकेल पुलिसिंग में हमेशा शामिल रहा है जो प्राथमिकता है। इसके अलावा बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के प्रति होने वाले अपराधों का लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उनके मामलों में शीघ्र अनुसंधान किया जाएगा। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखा जाएगा। साथ ही कोविड-19 की पालना के लिए पुलिसिंग जारी रहेगी। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती से भी निपटा जाएगा। पुलिस का फोकस हार्ड वर्किंग का रहेगा।

पुलिस आयुक्तालय में दिया गार्ड ऑफ ऑनर
पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई आज सुबह आयुक्तालय पहुंचे तब उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस के अन्य उच्चाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। बाद में कार्यभार संभाला और मीडिया से बातचीत की। गौरतलब है कि गोगाई इससे पहले जोधपुर रेंज आईजी रहे थे। हाल में हुए तबादले पर उन्हें पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट का पदभार दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

