Doordrishti News Logo

बस के इंतजार में खड़ी महिला के बैग से पर्स उड़ाया

  • पर्स में थे गहने और नगदी
  • फुटेज में दिखा शातिर

जोधपुर, शहर के राइकाबाग बस स्टेण्ड पर बस के इंतजार में खड़ी एक महिला के बैग से शातिर ने पर्स उड़ा लिया। पर्स में नगदी और जेवर थे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक यह कारस्तानी करते नजर आया है। पुलिस अब इसकी तलाश में लगी है। महिला के पति की तरफ से उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

उदयमंदिर थाने के हैडकांस्टेबल नेमीचंद ने बताया कि शेखाला शेरगढ़ निवासी प्रवीण सिंह पुत्र पुखराज सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार की दोपहर में राइका बाग बस स्टेण्ड पर बस के इंतजार में खड़ी थी। उसके पास में एक बैग था। बैग कुछ खुला हुआ था। बैग से नजर आ रहे एक पर्स को शातिर चुरा कर ले गया। पुलिस ने बताया पर्स में 15 हजार की नगदी, चांदी की पायल जोड़ी, मोबाइल, चेन, कान की बाली आदि आइटम थे। हैडकांस्टेबल नेमीचंद के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। इसमें एक युवक यह बदमाशी करते दिखा है। उसकी पहचान कर तलाश की जा रही

है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026