जोधपुर, जेआईए के कार्यकारिणी सदस्य बृज मोहन पुरोहित को मण्डल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का वर्ष 2020 से 2021 दो वर्ष के लिए सदस्य मनोनीत किया गया है। जेआईए के अध्यक्ष एनकेजैन एवं सचिव सीएस मंत्री ने बताया कि जोधपुर इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप मे पुरोहित का जोधपुर रेल मण्डल उपभोगकर्ता परामर्श दाता समिति के सदस्य की नियुक्ति जोधपुर के उद्यमियों का रेल सेवा का उपयोग करते हुऐ अपने व्यवसाय को अधिकाधिक विकास करने में सहायक होगी, बृज मोहन पुरोहित पूर्व में भी जोधपुर रेल मण्डल उपभोगकर्ता परामर्श दाता समिति सदस्य रह चुके हैं। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार संचेती, एसएन भार्गव, आशाराम धूत, अशोक बाहेती समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बृज मोहन पुरोहित को बधाई देते हुए कहा कि इससे जोधपुर के उद्योगों के विकास में रेल सेवा के उपयोग पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकेगी।
पुरोहित बने जोधपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य

ByEditor in Chief- RS Thapa
Dec 15, 2020