Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आगामी दिनों में कोविड वैक्सीनेशन कैंपेन चलाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को डीआरडीए सभागार में जिला टास्क फोर्स की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर अब तक की गई कार्यवाही समीक्षा की गई। कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फ्रंटलाइन कोरोना वॉरीयस को लगाया जाएगा। सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जिले के समस्त सरकारी व निजी चिकित्सालय के कार्मिको के डेटा संग्रहित कर पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीनेशन साइट के प्रबंधन को लेकर परिचर्चा की गई। वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय प्रशिक्षक तैयार किए जा रहे हैं। इसके पश्चात जिला स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा ने वेक्सीन की पूर्व तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स बना ली गई है व साप्ताहिक बैठक उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में की जा रही है। उन्होंने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर्स को सबसे पहले वेक्सीन लगाई जायेगी जिसमें डॉक्टर, जीएनएम,एएनएम, फार्मासिस्ट,लेब टेक्नीशियन,वार्ड बॉय, सफाईकर्मी,आशा,डेटा ऑपरेटर, एकाउटेन्ट, सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,महिला सुपरवाईजर व स्वास्थ्य मित्रों को दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जहां वेक्सीन स्टोरेज होगा वहा पोइंट चिन्हित कर लिए हैं। उन्होंने कोविड वेक्सीन डोज, कोविड वेक्सीन के प्रकार, कोविड बेनिफिशियरी मैनेजमेंट सिस्टम, कोल्ड चेन स्पेस, वेक्सीनेशन रूम, ओर्ब्जवेशन रूम,वेंटिंग एरिया के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि कोविड वेक्सीनेशन शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में तथा ग्रामीण क्षेत्र में पीचसी व सीएचसी केन्द्रों पर लगाने पर विचार किया जा रहा है। बैठक में नगर निगम दक्षिण आयुक्त रोहिताश्व तोमर,आरसीएचओ डॉ कौशल दवे सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026