Doordrishti News Logo

फ्रांस फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पुनीत परमार

  • 30 जून से 20 जुलाई तक आयोजित होगा फ्रांस फेस्टीवल
  • कार्यक्रम में भारत से कुल 30 कलाकार सम्मिलित होंगे

जोधपुर,फ्रांस के विभिन्न शहरों में 30 जून से 20 जुलाई तक आयोजित होने वाले 20 दिवसीय 39वें फेस्टिवल ऑफ वर्ल्ड कल्चर ऑफ वॉयरोन में जोधपुर के कोरियोग्राफर पुनीत परमार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह जानकारी शनिवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कोरियोग्राफर पुनीत परमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत से कुल 30 कलाकार सम्मिलित होंगे जिसमें पूरे राजस्थान से पुनीत परमार का चयन हुआ है।

फ्रांस में आयोजित इस म्यूजिकल और डांस फेस्टिवल में अलग-अलग डांस की प्रस्तुति होगी। इस फेस्टिवल में तकरीबन 40-45 अलग-अलग देश हिस्सा लेते हैं और कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। यह फेस्टिवल 30 जून से 20 जुलाई तक फ्रांस के कई शहरों मे आयोजित होगा। पुनित परमार रेमो डिसूजा,गणेश आचार्य और बॉस्को सीजर के स्टूडेंट रह चुके हैं और पिछले 15-16 सालों से जोधपुर में डांस क्लास में डांस सीखा रहे हैं।

पुनीत की डांस क्लासेज के काफी बच्चे टीवी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेकर वहां प्रस्तुति दे चुके हैं। 2018 में पुनीत परमार चीन से भी डांस का प्रशिक्षण ले चुके हैं। इस फेस्टिवल की ट्रेनिंग गुजरात के सूरत शहर में हुई। 20-21 दिन के इस ट्रेनिंग कैंप में डांस के कई गुर सिखाए गए और फेस्टिवल की पूरी तैयारी की गई। फ्रांस में आयोजित होने वाले म्यूजिक और डांस फेस्टिवल में भारतीय कलाकार भारतीय लोक कला और संस्कृति को दर्शाते हुए कई अलग-अलग डांस की प्रस्तुति देंगे। जिसमें राधा कृष्ण लीला, कृष्णा राज,कालबेलिया,घूमर और गरबा शामिल है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

November 28, 2026
रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

November 28, 2026
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

November 27, 2026
राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

November 27, 2026
शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण

शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण

November 27, 2026
सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह

November 27, 2026
जेआईए में दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जेआईए में दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

November 27, 2026
संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026