Doordrishti News Logo

रक्षा मंत्रालय की कथित रूप से ठेकेदारों के खिलाफ नीतियों के विरोध में प्रदर्शन

जोधपुर,रक्षा मंत्रालय की कथित रूप से ठेकेदारों के खिलाफ नीतियों के विरोध में प्रदर्शन। सैन्य इंजीनियर सेवा,रक्षा मंत्रालय की कथित रूप से ठेकेदारों के खिलाफ नीतियों के विरोध में आज एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से देश भर में विरोध दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जोधपुर शाखा की ओर से भी मुख्य अभियंता मुख्यालय जोधपुर जोन कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया और 12 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य अभियंता को सौंप कर मांग पत्र पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें – दो स्थानों से बाइक चोरी

काउंसिल मेंबर रणजीत मल सिंघवी ने बताया कि एमईएस ठेकेदारों की कई मांगे पिछले लंबे समय से लंबित हैं,लेकिन उन मांगों का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इसलिए आज पूरे देश भर में एमईएस ठेकेदार विरोध दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुख्य मांगों में विभाग की ओर से जो परफॉर्मेंस सिक्योरिटी ली जाती है वह काम खत्म होने के बाद तुरंत रिफंड की जानी चाहिए लेकिन विभाग परफॉर्मेंस सिक्योरिटी को रिफंड नहीं कर रहा है।

ई क्लास से लेकर एसएस क्लास तक के ठेकेदारों की जो टेंडर लिमिट है उसको पिछले 15 सालों में नहीं बदला गया है जिससे कई ठेकेदार उच्च श्रेणी में नहीं जा पा रहे हैं। हाल ही में विभाग की ओर से कंप्रेसिव मेंटेनेंस प्रोग्राम चलाया है वह ई क्लास ठेकेदारों के लिए काफी घातक है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

काउंसिल मेंबर राजीव चौधरी ने बताया कि हमारे कई ई क्लास ठेकेदार पिछले कई वर्षों से विभाग के साथ जुडक़र काम कर रहे हैं, लेकिन विभाग इन ठेकेदारों को दरकिनार कर बिना किसी मापदंड के नए ठेकेदारों को आधी से भी कम दरों पर काम दिया जा रहा है,जो न तो गुणवत्ता के साथ कार्य करते हैं,न ही उन्हें किसी प्रकार का अनुभव है।
ऐसे में विभाग के अधिकारियों को इस तरह की कार्यप्रणाली पर विराम लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – लोडिंग वाहन की टक्कर लगने से डिस्कॉम के पोल टूटे

उन्होंने कहा कि आज हमने देशभर में एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया है और यदि आने वाले समय में हमारी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो हम टूल डाउन हड़ताल करेंगे और अनिश्चित कालीन हड़ताल का भी निर्णय लिया जा सकता है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026